‘मानस का हंस’ प्रसिद्ध लेखक अमृतलाल नागर का चर्चित उपन्यास है। यह उपन्यास भक्तिकालीन रामभक्त सुप्रसिद्ध कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित है। अमृतलाल नागर ने ‘मानस का हंस’ को लिखकर जीवनीपरक उपन्यासों को पहचान दिलाने का कार्य किया। यह सब उनके गहरे अध्ययन, मनन और चिंतन के द्वारा संभव हो सका है। कहने का लखनवी अंदाज तथा किस्सागोई शैली पाठक को आदि से अंत तक बांधने का कार्य करती है। तथ्य के साथ ही कल्पनाधारित घटनाओं की रोचकता भी अप्रतिम है; हालांकि नागर जी ने ‘मोहिनी-प्रसंग’ की कल्पना करके कथानक को नया मोड़ दे दिया है, क्योंकि तुलसी की कोई भी प्रमाणिक जीवनी अभी भी उपलब्ध नहीं है। तथापि फिल्मांकन के उद्देश्य लिखे जा रहे इस उपन्यास में ऐसे रोचक प्रसंगों को उठाया जाना स्वाभाविक ही है। नागर जी इस उपन्यास में अपनी प्रतिभा , अनुभूति सामर्थ्य और शिल्प वैशिष्ट्य से सभी को आकृष्ट कर लेते हैं। किंवदंतियों से बचते हुए नागर जी ने तुलसी-साहित्य में उपलब्ध संकेतों के आधार पर कथानक को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने व्यापक फलक पर तुलसीदास के समय की सामाजिक , आर्थिक तथा सांस्क...
B.A. (Part-I) (Sem.-I) (NEP) Examination, 2024-25 Previous year question paper (Major) HINDI (हिंदी काव्य) Time: 2 Hours Maximum Marks: 75 निर्देश- 1.सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 2. अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों, तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ। खण्ड-अ (लघु उत्तरीय प्रश्न) निर्देश- इस खण्ड के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।[9×5=45] 1. (क) कबीर की भाषा पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए। ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के मातृभाषा प्रेम का भाव स्पष्ट कीजिए। (ग) भक्तिकाल की तीन प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (घ)अकाल और उसके बाद' कविता के भाव पक्ष का संक्षिप्त परिचय दीजिए। (ङ) सूरदास के भ्रमर गीत का भाव स्पष्ट कीजिए। (च) छायावाद की तीन प्रमुख विशेषताओं का परिचय दीजिए। (छ) 'रामचरितमानस' की लोकप्रियता पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए। (ज) अमीर खुसरो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालिए। (झ) जयशंकर प्रसाद के रचनाकर्म पर प्रकाश डालिए। खण्ड-ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) निर्देश- इस खण्ड में कु...
Comments
Post a Comment