Posts

स्वतंत्रता पूर्व शिक्षा- व्यवस्था और निराला के उपन्यास

Image
योगेश कुमार मिश्र, शोधार्थी, हिंदी एवं तुलनात्मक साहित्य विभाग महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा महाराष्ट्र- 442001  प्रकाशित शोध पत्र   दुनिया को बदलने का सबसे शक्तिशाली हथियार शिक्षा है- यह मानना है महान विचारक, नोबेल पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला का। शिक्षा वह आधार है, जिस पर किसी देश तथा उसके प्रत्येक नागरिक का विकास निर्भर करता है। 2 फरवरी,1835 को लार्ड मैकाले ने अपना महत्वपूर्ण ‘स्मरण-पत्र’ लिखा। उसने भारतीय साहित्य के संदर्भ में लिखा कि- “यूरोप के एक अच्छे पुस्तकालय की एक आलमारी का एक कक्ष, भारत और अरब के समस्त साहित्य से अधिक मूल्यवान है।”  इस वाक्य में मैकाले का भारतीय शिक्षा एवं साहित्य के प्रति तिरस्कार भाव तथा यूरोपीय साहित्य को श्रेष्ठ साबित करने का भाव निहित है। लेकिन यह वाक्य तत्कालीन भारतीय शिक्षा के यथार्थ को भी समझने में सहायक है। भारतीय शिक्षा को गर्त में डूबोने के लिए विदेशी शासकों ने भी कम योग नहीं दिया। जहाँ देशी राज्यों के समाप्त होने से उन राज्यों पर आश्रित शिक्षण-संस्थानों को आर्थिक सहायता मिलना बंद हो गई, वहीं अंग्रेजों ने अप...

स्वरों का वर्गीकरण

Image
स्वरों का वर्गीकरण मुख-द्वार(मुख विवर) के खुलने के आधार पर *अर्द्ध विवृत : अ, ऑ   ##याद करने की ट्रिक : क्रमशः वाराणसी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय।

आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वत:

Image
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वत: ।   भावार्थ :- हमारे लि‍ए (न:) सभी ओर से (वि‍श्‍वत:) कल्‍याणकारी (भद्रा:) वि‍चार (क्रतव:) आयें (आयंतु) In English :- Let noble thoughts come to us from every side.

हिंदी की प्रमुख आत्मकथा

Image
 

हिंदी साहित्य की प्रमुख डायरी

Image
 

हिंदी की लंबी कविता

Image
 

तारसप्तक के कवियों को याद करने की ट्रिक

Image
  अज्ञेय के संपादकत्व में चार सप्तक प्रकाशित हुए, जो निम्न हैं :- तारसप्तक(1943) के कवि : (अमुने गिरा प्रभा)  सच्चिदानंद   हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय,  भारतभूषण अग्रवाल, मुक्तिबोध, प्रभाकर माचवे, गिरिजाकुमार माथुर, नेमिचंद्र जैन, रामविलास शर्मा। दूसरे तारसप्तक(1951) के कवि : ( भवानी शकुंतला हरिशमनरेश रघु धर्मवीर हैं।)   भवानीप्रसाद मिश्र,  शंकुत माथुर, नरेश मेहत्ता, रघुवीर सहाय, शमशेर बहादुर सिंह, हरिनारायण व्यास, धर्मवीर भारती। तीसरे तारसप्तक(1959) के कवि : (Pn Kn कीर्ति K मद विजय सर्वे हुआ।)   प्रयागनारायण त्रिपाठी,  कीर्ति चौधरी,  मदन वात्स्यायन,  केदारनाथ सिंह, कुंवर नारायण,  विजयदेव नारायण साही,  सर्वेश्वर दयाल सक्सेना। चौथे तारसप्तक(1979) के कवि :  अवधेश कुमार,  राजकुमार कुंभज ,स्वदेश भारती,  नंद किशोर आचार्य, सुमन राजे,  श्रीराम शर्मा,  राजेन्द्र किशोर।

गाँवों में घर करता शहर : एक दृष्टि

Image
  आधुनिक जीवन प्रणाली की देन ही इसे कह सकते हैं कि बचपन में ही सपनों का बोझ लादे शिक्षा के लिए जननी तथा जन्मभूमि से विलग होना पड़ता है। क्योंकि शहरी शिक्षा इस स्वप्न पूर्ति में अधिक कारगर साबित हो रही है। सोचने समझने की पर्याप्त दृष्टि विकसित होने के बाद का संभवतः यह पहला अवसर है जो इतने समय तक गांव में रुकने को मिला। वरना एक ऐसी भीड़ का हिस्सा बनकर ही शहर में जीना पड़ता है जहां कितना भी दौड़ लो, लेकिन पाओगें खुद को पीछे ही।  खैर  विगत कुछ महीनों से गाँव में रहते हुए उन दृश्यों की ओर दृष्टि आकृष्ट हुई , जो किसी भी भूभाग को गाँव की संज्ञा प्रदान करते हैं। आज शहरीकरण का प्रकोप इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि भारतीय गांवों का अस्तित्व खतरे में नजर आता है। स्थितियां इतनी भयावह होती जा रही हैं कि गांवों में भी गांव खोजने की नौबत आ गयी है। वाह्य संरचना और आपसी सौहार्द दोनों ही स्तरों पर। बढ़ते संसाधनों के चलते लोगो की स्वनिर्भरता आज लोगों को अपने तक सीमित कर रही है। नई पद्धतियों के चलते आज परंपरागत कृषि साधनों का विलोप होता जा रहा है, जो किसी भी गांव के जीवंत रूप के लिए आवश्यक होते हैं। ब...

प्रमुख काव्यशास्त्रीय ग्रंथ

  काव्यशास्त्रीय ग्रंथ और रचनाकार                                                     नाट्यशास्त्र- भरतमुनि  काव्यालंकार- भामह काव्यादर्श- दण्डी काव्यालंकार सार संग्रह-उद्भट साहित्य मीमांसा- रुय्यक  काव्यालंकारसूत्र -वामन काव्यालंकार-रूद्रट       ध्वन्यालोक -आनन्दवर्धन काव्यमीमांसा-राजशेखर  चंद्रालोक- जयदेव दशरूपक-धनञ्जय वक्रोक्तिजीवितम्-कुन्तक सरस्वतीकण्ठाभरण- भोजराज कविकण्ठाभरण- क्षेमेन्द्र  काव्य प्रकाश-मम्मट  साहित्यदर्पण - विश्वनाथ कविराज कुवालायनन्द, चित्र मीमांसा- अप्पय दीक्षित रसगंगाधर- पण्डित जगन्नाथ                                                                                ...

जरूरत : कविता

Image
जरूरत ------- कोई योग गुरू तो मैं हूँ नहीं जो सिर पर पैर रखकर बैठ सकूँ। न तो किसी प्रेमी की तरह पैर पर सिर रखकर सिसकियाँ भरूँ। इन क्रियाओं से इतर भी कुछ क्रियाएं हैं, जिन्हें भी कर सकता हूँ। सुबह सुबह छत पर शीशा लेकर टहलना मेरा शौक नहीं, समय की जरूरत भी है क्योंकि जैसे ही निकलती हैं, सूरज की किरणें करता हूँ परावर्तित, उस दिशा की ओर जहाँ अब भी कायम है किसी के जीवन में अंधेरा।। ( निर्झर टाइम्स :साप्ताहिक पत्र , औरैया में प्रकाशित  : 13-19अप्रैल 2020)  © योगेश मिश्र कोरांव प्रयागराज उ.प्र. संपर्क : 6394667552