हिंदी का राष्ट्रीय काव्य : बी ए पंचम सेमेस्टर हिंदी प्रश्न पत्र

 B. A. (Fifth Semester) HINDI

Previous year question paper 

(ΝΕΡ) ΕΧΑΜΙNATION, 2024-25

(हिन्दी का राष्ट्रीय काव्य)

Time: Two Hours ]

[ Maximum Marks : 75

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

निर्देश :अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।

खण्ड-अ

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट :सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

1.

(A) 'नैनागढ़ की लड़ाई' खण्ड का सारांश लिखिए।

(B) गुरु गोविन्द सिंह के कृतित्व पर प्रकाश डालिए।

(C) 'झाँसी की रानी' कविता का मूल उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

(D)आदिकाल के नामकरण पर प्रकाश डालिए।

(E) माखनलाल चतुर्वेदी रचित 'पुष्प की अभिलाषा' कवितां में पुष्प की अभिलाषा क्या है ?

(F) 'खूनी हस्ताक्षर' कविता का मूल प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।

(G) अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालिए।

(H) 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' गीत का भाव स्पष्ट कीजिए।

(I) 'मुकरी' किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

खण्ड-ब

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंक का है।

2. वीरगाथा काल की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालते हुए वीरगाथा काल के राष्ट्र-बोध को स्पष्ट कीजिए।

3. रीतिकालीन कविता में राष्ट्रीय जागरण की भावना को महाकवि भूषण के परिप्रेक्ष्य में सिद्ध कीजिए।

4. जयशंकर प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी राष्ट्रीय चेतना को स्पष्ट कीजिए।

5. छायावादोत्तर कविताओं में राष्ट्रीय चेतना के मुख्य स्वर को, सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

खण्ड-स

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 15 अंक का है।

6. राष्ट्रकवि के रूप में सोहनलाल द्विवेदी का मूल्यांकन कीजिए।

7. हिंदी फिल्मी गीतों में राष्ट्रीय चेतना के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालिए।

8. अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की राष्ट्रीय चेतना को उदाहरण सहित प्रस्तुत कीजिए।

9. "रामधारीसिंह 'दिनकर' ओज, पौरुष और प्रेम के कवि थे।" स्पष्ट कीजिए।



Comments

Popular posts from this blog

तारसप्तक के कवियों को याद करने की ट्रिक

हिंदी काव्य : बी ए प्रथम सेमेस्टर प्रश्न पत्र

हिंदी गद्य : बी ए हिंदी तृतीय सेमेस्टर प्रश्न पत्र