हिंदी गद्य : बी ए हिंदी तृतीय सेमेस्टर प्रश्न पत्र

 उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत

B.A.-II (Semester-III) Examination, 2023-24

(NEP 2020)

Previous year question paper 

HINDI GADYA (हिंदी गद्य)

Time: Two Hours]

[Maximum Marks: 75

निर्देशः 1. इस प्रश्न-पत्र में तीन खण्ड अ, ब एवं स हैं। सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

2. अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों, तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।

(खण्ड-अ)

(लघुउत्तरीय प्रश्न)

निर्देशः सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। सभी प्रश्नों के अंक समान हैं। इन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए।

[3x9=27]

1.

(क)

डायरी लेखन से आप क्या समझते हैं? संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

(ख)

व्यंग्य विधा पर संक्षिप्त में प्रकाश डालिए।

(ग)

आत्मकथा से आप क्या समझते हैं? तर्क सहित उत्तर दीजिए।

(घ)

एकांकी और नाटक में क्या अन्तर है ? स्पष्ट कीजिए।

(ङ)

आलोचना को परिभाषित करते हुए संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।

(च)

उपन्यास एवं कहानी का अन्तर स्पष्ट करते हुए परिभाषित कीजिए।

(छ)

'लक्ष्मी का स्वागत' उपेन्द्र नाथ अश्क द्वारा रचित एकांकी के उद्देश्य पर प्रकाश डालिए।

(ज)

ज्ञानरंजन कृत 'पिता' कहानी की सार्थकता पर प्रकाश डालिए।

(झ)

'मित्रता' निबन्ध पर संक्षिप्त में प्रकाश डालिए।

• अथवा

(ञ)

'झांसी की रानी' उपन्यास शीर्षक की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

खण्ड-ब)

(दीर्घउत्तरीय प्रश्न)

निर्देशः निम्न में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है।

[2×12=24]

2. हिन्दी नाटक के उद्भव और विकास पर प्रकाश डालिए।

3. वृन्दावनलाल वर्मा कृत 'झांसी की रानी' उपन्यास के आधार पर लक्ष्मीबाई का चरित्र-चित्रण कीजिए।

4.'पंच परमेश्वर' कहानी के आधार पर शिल्पगत विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

5. हजारी प्रसाद द्विवेदी कृत 'अशोक के फूल' निबन्ध का सारांश लिखिए।

(खण्ड-स)

(दीर्घउत्तरीय प्रश्न)

निर्देशः निम्न में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है।

[2×12=24]

6.

हिन्दी गद्य की अन्य विधाओं का उद्भव और विकास पर विस्तृत चर्चा कीजिए।

7. 

हिन्दी आलोचना को परिभाषित करते हुए उसके उत्तरोत्तर विकास पर प्रकाश डालिए।

8.

प्रसाद कृत 'ध्रुवस्वामिनी' नाटक के आधार पर 'ध्रुवस्वामिनी' की चारित्रिक विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डालिए।

9.

'तीस बरस का साथी' संस्मरण के माध्यम से रामविलास शर्मा के भावों पर प्रकाश डालिए।

----- &&-------&&&--------- &&-------


Comments

Popular posts from this blog

तारसप्तक के कवियों को याद करने की ट्रिक

हिंदी काव्य : बी ए प्रथम सेमेस्टर प्रश्न पत्र

हिंदी गद्य : बी ए तृतीय सेमेस्टर प्रश्न पत्र