हिंदी का राष्ट्रीय काव्य : प्रश्न पत्र बी.ए.(हिंदी) पंचम सेमेस्टर NEP 2020

 Previous year question paper 

उत्तर प्रदेश सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार

बी ए पंचम सेमेस्टर (हिंदी) प्रश्न पत्र


हिंदी का राष्ट्रीय काव्य

B.A.-III (Semester-V) Examination, 2023-24

(NEP 2020)

(Hindi Ka Rashtriya Kavya)

Time: Two Hours]

[Maximum Marks: 75

निर्देशः 1. इस प्रश्न-पत्र में तीन खण्ड- अ, ब एवं स हैं। सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

2. अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें। यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों, तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ।

खण्ड-अ

(लघुउत्तरीय प्रश्न)

निर्देश : इस खण्ड के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 50 शब्दों में दीजिए।

 [9×5=45]

1.(क) गुरू गोविन्द सिंह का जीवन दर्शन बताइए?

(ख) डॉ० रमेश पोखरियाल 'निशंक' के कृतित्त्व पर प्रकाश डालिए।

ग) 'मेरे देश की धरती सोना उगले' गीत का केन्द्रीय भाव अपने शब्दों में बताइए।

(घ)भूषण की कविता का मूल प्रतिपाद्य बताइये।

(ङ)आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा 'आदिकाल' को 'वीरगाथाकाल' नाम क्यों दिया गया है?

(च)'राणा की तलवार' कविता की भाषा शैली पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिये।

(छ)लक्षण ग्रन्थ से क्या आशय है? प्रमुख लक्षण ग्रन्थकारों के नाम बताइये।

(ज)सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' के व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डालिये।

(झ)'हिमालय' कविता के रचनाकार का नाम बताते हुये कविता के मुख्य प्रतिपाद्य पर प्रकाश डालिये।

खण्ड-ब

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

[1x15=15]

निर्देशः इस खण्ड में कुल चार प्रश्न है। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।

2.छायावादयुगीन राष्ट्रीय काव्य की विशेषतायें बताइये।

या

3.राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने में हिन्दी फिल्मों की भूमिका उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

4.'कलम आज उनकी जय बोल' कविता का केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिये।

5.आदिकाल के नामकरण सम्बन्धी विद्वानों के प्रमुख मतों की समीक्षा कीजिये।

(खण्ड-स)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

निर्देशः इस खण्ड में कुल चार प्रश्न है। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का है।

[1×15=15]

6.रीतिकालीन कविता की सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि की व्याख्या कीजिये।

7 जयशंकर प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालिये।

8.अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन परिचय देते हुए उनकी कविता 'कदम मिलाकर चलना होगा' का केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिये।

9.आधुनिककालीन हिन्दी की राष्ट्रीय काव्यधारा का परिचय देते हुये भारतेन्दुयुगीन राष्ट्रीय कवियों का संक्षेप में वर्णन कीजिये।

*****

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी काव्य : बी ए हिंदी प्रथम सेमेस्टर NEP 2020

तारसप्तक के कवियों को याद करने की ट्रिक

हिंदी गद्य : बी ए हिंदी तृतीय सेमेस्टर प्रश्न पत्र