Posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रभाषा हिंदी

Image
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रभाषा हिंदी (विजय दर्पण टाइम्स मेरठ 31 जनवरी 2020) Youtube video https://youtu.be/3vSVIgjYx9k?si=PN9sS6Ox3XS5BFCk देश दुनिया में जिस प्रकार से महात्मा गांधी का 150 वां जयंती वर्ष मनाया गया, इससे स्पष्ट रूप से गांधी की महत्ता प्रमाणित होती है। साथ ही यह बात भी स्पष्ट हो जाती है कि दुनिया जैसे-जैसे विनाश के कगार पर पहुँचती जाएगी, वैसे-वैसे गांधी की प्रासंगिकता बढ़ती जाएगी। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने पूरी दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास दिलाया, सत्य और अहिंसा के द्वारा अनेक असाधारण कार्यों को कर दिखाया, पूरी दुनिया में चर्चित हुआ एवं भारत में राष्ट्रपिता के नाम से अभिहित हुआ, उसकी हार्दिक इच्छा थी कि ‘हिंदी’ भारत की राष्ट्रभाषा बने। गांधी का हिंदी प्रेम देखना है तो आपको 20 अप्रैल 1935 को इंदौर में हिंदी साहित्य सम्मेलन के 24वें अधिवेशन पर दृष्टि डालनी होगी, जिसमें सभापति के पद से गांधी ने यह जाहिर कर दिया था कि राष्ट्रभाषा बने या न बने हिंदी को मैं छोड़ नहीं सकता। यद्यपि इसी वक्तव्य में उन्होंने अपने हिंदी ज्ञान की ओर भी संकेत करते हुए ...

कलम का सम्राट : मुंशी प्रेमचंद

Image
  कलम का सम्राट : मुंशी प्रेमचंद             योगेश कुमार मिश्र        एक ऐसा साहित्यकार जिसने अपने संपूर्ण जीवन को कलम के साथ बिताया और उसकी पहचान उसकी कलम में निहित है। कलम की ताकत से उसने हिंदी साहित्य पर अपना साम्राज्य स्थापित किया, उसे यदि कलम का सम्राट कहा जाय तो अतिशयोक्ति न होगी।                     मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कलम की ताकत से समाज को निर्देशित करने का कार्य किया। यदि हम विधाओं की विविधता के आधार पर प्रेमचंद को देखें तो वे मुख्यतः कथाकार के रूप में ही दिखाई पड़ेंगे, लेकिन विषय की विविधता के आधार पर उनके साहित्य का मूल्यांकन करें तो मानव जीवन का कोई ऐसा पहलू नहीं होगा जो उनकी दृष्टि से ओझल रह गया हो। कहने का आशय यह कि सीमित विधा में ही असीम पहलुओं को चित्रित करने का कार्य मुंशी प्रेमचंद ने किया।           मुंशी प्रेमचंद की सहानुभूति समाज के प्रत्येक वर...

नियति : मेरी प्रथम कविता

Image
विजय दर्पण टाइम्स 15 जून 2019 को प्रकाशित  मेरी प्रथम कविता : नियति  योगेश कुमार मिश्र, प्रयागराज उत्तर प्रदेश 

उपन्यासकार निराला : 'अलका' उपन्यास के संदर्भ में

Image
उपन्यासकार निराला :  ' अ लका '  उपन्यास के  संदर्भ में निराला ऐसे उपन्यासकार के रूप में सामने आते हैं, जिनके पात्र जब गांव छोड़कर शहर जाते हैं, तो उनका उद्देश्य व्यवसाय नहीं, शिक्षार्जन होता है। इतना ही नहीं, वे अपने पात्रों की अधूरी शिक्षा को फिर से आगे बढ़ाते हैं। वे शहर से शिक्षित होकर गाँव लौटते हैं, तो लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास करते हैं। उनके द्वारा साक्षरता अभियान के संदर्भ में दिए गए विचार आज भी प्रासंगिक हैं, ‘अलका’ का विजय कहता है कि- “जो भीख भगवान के नाम पर भिक्षुकों को दी जाती है, प्रतिदिन यदि उतना अन्न निकालकर एक हंडी में रख लिया जाए और महीने के अंत में गांव-भर का अन्न एकत्र कर बेंचा जाए, तो उसी अर्थ से एक शिक्षक रखकर वे अपने बालकों को प्रारंभिक शिक्षा दे सकते हैं।”   लेखक का चिंतन यहां पर सराहनीय है। यह बीसवीं सदी के चौथे दशक में लिखा गया उपन्यास है, जिसके चार वर्ष बाद, सन 1937 में गांधी जी ने अपने पत्र- ‘द हरिजन’ में लेखों की एक श्रृंखला प्रकाशित की और एक शिक्षा योजना का प्रस्ताव किया। निराला के द्वारा सुझाया गया तर्क आज भी प्रासंगिक है। ...

हिंदी कविता का विकास और निराला pdf link

Image
हिंदी कविता का विकास और निराला    योगेश कुमार मिश्र https://drive.google.com/file/d/1Ret3siCwGAqGX2Pibq4Yx27oUIk5XgIe/view?usp=drivesdk